फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश सकौती बिजलीघर का घेराव

विज्ञापन
दौराला सकौती बिजलीघर पर हंगामा करते हुए जिला पंचायत सदस्य व अन्य कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। क्षेत्र में लगातार हो रही लो वोल्टेज की समस्या और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को सड़क पर उतर आया। वार्ड आठ के जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सकौती बिजलीघर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा घोषित समय से अधिक बिजली कटौती की जा रही है। जबकि लो वोल्टेज के कारण बिजली होने के बावजूद घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समौली फीडर में शनिवार रात तकनीकी खराबी आने से समोली गांव की पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। रातभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई। जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोईया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी तो ग्रामीण विद्युत कार्यालय पर ताला डालकर बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान दादरी ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, अंकित मोतला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें