फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड खुर्द के ग्रामीण राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना

विज्ञापन
मोड खुर्द के ग्रामीण राहत सामग्री लेकर रवाना होते हुए। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। पंजाब में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शनिवार रात क्षेत्र के गांव मोड खुर्द के ग्रामीणों ने राहत सामग्री एकत्र कर पंजाब के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस बार पंजाब में आई बाढ़ ने लोगों को घर से बेघर कर दिया है। इस तरह की यह प्राकृतिक बाढ़ की आपदा शायद पंजाब में पहली बार इतना भीषण मंजर देखने को मिला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए क्षेत्र के गांव मोड खुर्द के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से घर-घर जाकर राशन व जरूरी सामान एकत्र किया। शनिवार रात ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर वह पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री व जरूरी सामान लेकर रवाना हो गए। राहत सामग्री एकत्रित करने वालों में सपा नेता सुदेश पाल, डॉ. फरमान अली, डाॅ. तनसीर, चौधरी आनंदपाल, शमशाद मलिक, पप्पू चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें