जानकारी के अनुसार, दूल्हे के तीन साल पहले अपनी ही रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की शादी कहीं और हो गई लेकिन जब उसके पति को उसके प्रेम संबंधों के बारे में पता लगा तो उसने भी पत्नी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान वह एक बच्ची की मां बन गई।
बताया गया कि बुधवार शाम को चढ़त होने के बाद जैसे ही दूल्हा पांची गांव में दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा तो उसकी प्रेमिका अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ मंडप में पहुंच गई और बच्ची को दूल्हे की गोद में बैठा दिया। इस दौरान प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया और बरात में आई अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दी।
बंधक बराती पंचायत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने पूरी दूल्हे व उसके पिता समेत साथ आए 200 बरातियों को बंधक बना लिया और किसी भी समझौते से इनकार कर दिया। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक दूल्हे समेत सभी बराती बंधक बने रहे।
वहीं गुरुवार को भी खरखौदा व परतापुर दोनों थानाक्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दुल्हन पक्ष ने समझौते से इनकार कर दिया। वहीं मामले में दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। बताया गया कि वर पक्ष द्वारा वधु पक्ष को नौ लाख रुपये देने पर सहमति बनी। तब जाकर ग्रामीणों ने बारात को वापस भेजा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/