फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, पुलिस मौके पर

Thu, 11 Jul 2019 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को गोलियों से भून डाला इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर गांव निवासी मिशन सिंह (40) का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। 

इस पर मिशन सिंह तमंचा लेकर आया और पत्नी पुष्पा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरे पति ने इसके बाद तमंचा खुद की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से इलाक में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास पड़ा तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या व आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें