फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बांधे आवारा पशु, गेट पर जड़ा ताला, बच्चे सड़क पर पढ़ने को मजबूर

Mon, 25 Feb 2019 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में जानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का हाल इन दिनों बेहाल है। यहां काजमाबाद गून के प्राथमिक स्कूल में बच्चे सड़क पर पढ़ने को मजबूर हैं। दरअसल, यहां ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को स्कूल में बांध दिया है।

विज्ञापन


काजमाबाद गून में कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को जंगल में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सरकारी स्कूल में बंद कर दिया। यही नहीं, यहां पशुओं को बंद करके ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला भी जड़ दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसका खामियाजा स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्र व छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। जी हां, स्कूल में पशुओं को बंद करने और ताला जड़ने के कारण बच्चे स्कूल के बाहर सड़क पर पढ़ने के बेबस हैं। 

स्कूल स्टाफ का कहना है कि बच्चों को पढ़ाना जरूरी है लेकिन लोगों ने स्कूल में पशुओं को बांधकर ताला लगा दिया है। बच्चों के भविष्य का सवाल है ऐसे में बच्चों को सड़क किनारे बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें