फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद अजय की तेरहवीं में पहुंचे रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, दी श्रद्धांजलि

Mon, 25 Feb 2019 01:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए अजय कुमार की आज तेरहवीं हैं। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह समेत कई नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं। वहीं चर्चा थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि वे नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को भी बसा टीकरी में अजय को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, प्रशासन तेरहवीं की तैयारियों में लगा रहा। गांव निवासी सेना के जवान अजय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह पुलवामा में बीती 17 फरवरी की रविवार रात आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। रविवार को भी क्षेत्र से सैकड़ों लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए शहीद अजय कुमार के घर पहुंचे। इनमें पूर्व सैनिक संगठन मेरठ के अध्यक्ष पूर्व मेजर राजपाल सिंह, पूर्व कैप्टन उदयवीर सिंह सिरोही, पूर्व कैप्टन चन्द्रपाल शर्मा, नायब सूबेदार जगवीर सिंह सिरोही शामिल रहे। उन्होंने शहीद के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

वहीं, शहीद अजय कुमार के परिजन सोमवार आज होने वाली तेरहवीं की तैयारियों में जुटे रहे। शहीद के पिता वीरपाल सिंह के अनुसार सुबह में घर पर हवन आयोजित किया जाएगा। 

इसके बाद तेरहवीं की रस्म पतला आईटीआई के स्टेडियम में होगी। यहां रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह भी शामिल होंगे। वहीं, भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के स्थानीय नेता भी तेरहवीं में आएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें