फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुलदार की दहशत में ग्रामीणों ने रात भर दिया पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात गुलदार ने आबादी में घुसकर बछिया पर कर दिया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव माननगर में गुलदार ने आबादी में घुसकर एक बछिया पर हमला कर जख्मी कर दिया। शोरशराबा होने पर गुलदार भाग गया। गुलदार की आमद से गांव वालों ने रातभर पहरा देकर रात गुजारी। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।


गांव माननगर के ग्रामीणों की गुलदार को लेकर मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है। शनिवार की रात गुलदार शिकार की तलाश में बस्ती में आ घुसा और पूरन सिंह की घर पर ही बनी पशुशाला में घुसकर बछिया पर हमला कर दिया। शोर शराबे की आवाज पर परिवार वालों की आंख खुल गई। गुलदार देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने शोर शराबा कर लाठी डंडे फटकार गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को कुत्तों के पीछे भागते देखा। इससे दहशत में आए ग्रामीणों ने रात भर जाग कर पहरेदारी की। ग्रामीण लेखराज, नंदराम, सतपाल, अनिल, नृपेंद्र, संजू, राजेश आदि का कहना है कि गुलदार लगातार जंगल में देखा जा रहा है। तीन दिन से बस्ती के बीच आ रहा है। शुक्रवार की रात भी स्कूल परिसर में भी दौड़ता दिखा था।
विज्ञापन

पूर्व में गुलदार कई पशुओं को निशाना बना चुका है। पिछले वर्ष एक किशोर पर भी हमला कर मार डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। डिप्टी रेंजर जगत सिंह राणा ने शीघ्र उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें