फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विरोध के बाद युवती ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर समुदाय के युवक से शादी करने की अनुमति के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गैर समुदाय के युवक से शादी करने के लिए किए गए आवेदन के मामले ने तूल पकड़ा तो युवती ने फैसला वापस लेने की बात कही। उधर, महिला हिंदू संगठन की ओर से युवती और उसके परिवार के साथ परामर्श वार्ता की गई। युवती ने फैसला वापस लेने पर सहमति जताई।

द्वारिकेश चीनी मिल निवासी युवती ने गैर समुदाय के युवक से विवाह करने की अनुमति के लिए विशेष विवाह अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां आवेदन किया था। शादी करने में युवती के परिवार की भी सहमति थी। आपत्तियां आदि के बाद 15 जुलाई को विवाह होना था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में रोष पैदा हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार को अनेक हिंदू संगठनों ने कोतवाली प्रदर्शन किया था। थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि युवती और उसके परिवार के साथ परामर्श वार्ता कराई जाए। साथ ही युवक के विरुद्ध लव जिहाद के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने चीनी मिल में युवती के पिता को नौकरी से हटाए जाने संबंधी मांग भी की थी।

रविवार को महिला संगठन की शोभा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने युवती और उसके परिवार से परामर्श वार्ता की। परामर्श के बाद बिना किसी दबाव के युवती और उसके परिवार ने गैर समुदाय के युवक के साथ शादी के लिए दिया गया आवेदन वापस लेने पर सहमति बनी है। युवती ने इस संबंध में लिखित रूप से अपनी सहमति थाने में लिखकर दी।
विज्ञापन


गैर समुदाय के युवक से शादी करने के लिए आवेदन करने वाली युवती ने अपना फैसला बदल लिया है। उसने इस संबंध में लिखित रूप से सहमति थाने में लिखकर दी। - अर्चना सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें