दौराला। नाला व खड़ंजे के संबंध में बार-बार शिकायत करने के बाद भी निर्माण न होने के कारण बारिश में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिला पंचायत अधिकारी से की है। शिकायत के बाद ब्लॉक अधिकारी मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
ग्रामीण मनोज दीपक, सुशील, अजीत, रवि, कलीराम आदि ने बताया कि गांव में खड़ंजा पिछले कई सालों से नहीं बना है। बार-बार इस मामले को लेकर प्रधान से शिकायत की गई। प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो ब्लॉक में भी शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद खड़ंजे और नाले का निर्माण नहीं हुआ। वर्तमान में बारिश के चलते जलभराव होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार शाम पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का मांग की।