कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन। (स्त्रोत इंस्टीट्यूशंस) मव
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, वॉयस चेयरमैन संजीव दास, सचिव पुखराज चौधरी, प्रिंसिपल डाॅ. सुशीला सिंह, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह ने किया। चेयरमैन ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है। हमारा देश डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चौतरफा विकास संभव हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में संस्थान के निदेशक व वाईपी सिंह ने स्मार्ट बोर्ड की सभी विशेषताओं को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।