फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाले पर निर्माण की ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। छुर गांव में चार फीट चौड़े नाले को अवरुद्ध कर निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने नाले से अवैध कब्जा हटवाने और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
ग्रामीण सहेंद्र व सोहनवीर ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि गांव में करीब चार फीट चौड़ा नाला है। आरोप है कि गांव निवासी नाले को अवरुद्ध कर उस पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। नाला बंद होने से घरों के आसपास पानी और कीचड़ का भराव हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने निर्माण का विरोध करते हुए नाले पर कब्जा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन वह विवाद पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नाले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से नाले पर किए जा रहे अवैध कब्जे और निर्माण को रुकवाने की मांग की है। शिकायत के साथ करीब 30 वर्ष पुराने ग्राम पंचायत के समझौते की जानकारी भी दी। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार सरूरपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें