फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रवृत्ति में गड़बड़ी हुई तो कॉलेज होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने कॉलेजों से शुल्क, पाठ्यक्रम और संबद्धता के दस्तावेज मांगे
विज्ञापन

20 तक देना होगा मास्टर डाटा
100 रुपये के शपथपत्र के साथ प्रमाणित जानकारी भेजना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति को लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों पर शिकंजा कस दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉक किए गए मास्टर डाटा का सत्यापन कराकर कॉलेजों को 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि डाटा में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कॉलेज या संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा। सीसीएसयू की ओर से जारी निर्देश में सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों से संचालित पाठ्यक्रमों की नॉन रिफंडेबल शुल्क संरचना प्रमाणित कर उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज कॉलेज प्रोफाइल की छायाप्रति, जिसमें प्राचार्य और नोडल अधिकारी का नाम दर्ज है, भी भेजनी होगी।
विज्ञापन


कॉलेजों को एआईएसएचई प्रमाणपत्र के साथ विषयवार पाठ्यक्रम और शुल्क का विवरण भी उपलब्ध कराना होगा। विश्वविद्यालय पोर्टल पर दर्ज अनुमोदित शिक्षकों की जानकारी तथा संबंधित पाठ्यक्रमों की संबद्धता और एआईसीटीई, एनसीटीई, बीसीआई आदि परिषदों से मिले अनुमोदन के दस्तावेज भी जमा करने होंगे। लॉक किए गए पाठ्यक्रमों के संबद्धता पत्र को संबद्धता विभाग से सत्यापित कराना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही राजकीय और अनुदानित कॉलेजों के प्राचार्य तथा स्ववित्त पोषित कॉलेजों के सचिव या अध्यक्ष को 100 रुपये के शपथपत्र के माध्यम से प्रमाणित करना होगा कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नियमों के अनुसार ही डाटा अग्रसारित किया जाएगा। किसी स्तर पर विसंगति मिलने पर संबंधित महाविद्यालय की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों को दस्तावेज और सत्यापित सूचनाएं 20 अगस्त तक एसपी सिंह, एससीआरआईईटी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समयसीमा में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कॉलेज स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें