फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावारिस गोवंश से लदे कैंटर को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
बहसूमा। अकबरपुर नहर पुल पर गोकशी के लिए जा रहे कैंटर में पशु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। मुजफ्फरनगर गोशाला में छोड़ने जा रहे लावारिस गोवंश से लदे कैंटर को अकबरपुर नहर पुल पर बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों की भीड़ ने रोककर हंगामा शुरू कर दिया।पुलिस की जांच में मवाना खुर्द से 11 लावारिस गोवंश की अनुमति दिखाई गई। ग्रामीणों ने भूसे की तरह लादे गए गोवंश में से दो के मृत होने से लोग भड़क गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कर किया। अनुमति लेने वाले ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया।
अकबरपुर सादात के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि झुनझुनी नहर पुल की तरफ से गोवंश से लदा कैंटर आ रहा है। इसमें लदे गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। नहर पुल पर पहले से जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने गोवंश से लदे कैंटर को रुकवा लिया और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि मवाना खुर्द के ग्राम प्रधान के पति ने 11 लावारिस गोवंश पशुओं की अनुमति मुजफ्फरनगर गोशाला में छोड़ने के लिए ले रखी है। वह उन्हें छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत किया और ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मवाना खुर्द के ग्राम प्रधान के पति शिव कुमार ने बताया कि 11 आवारा गोवंश की मुजफ्फरनगर गोशाला में छोड़ने की अनुमति है। लेकिन कैंटर में तीन गोवंश मृत मिले। प्रधान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें