फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार से टक्कर मारने के विरोध पर दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी अनुज व अजीत को कस्बा निवासी आरोपी ने कार से टक्कर मारने का प्रयास किया है। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। करनावल निवासी धर्मपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उसका बेटा अनुज अपने मित्र अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर नलकूप से नहाकर अपने घर आ रहे थे। आरोपियों ने रास्ते में कार से उन्हें टक्कर मार दी। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को घायल अवस्था में थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें