फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवारा कुत्तों की दहशत में ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ कर रहे पहरेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। आवारा कुत्ते के हमले में आठ साल की बच्ची कनक की मौत के बााद से जटौली गांव के लोग दहशत में हैं। उन्हें आवारा कुत्तों का खौफ सता रहा है। इसलिए खुद और बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्होंने लाठी-डंडों के साथ पहरेदारी शुरू कर दी है। गांव के जिन क्षेत्रों में आवारा कुत्ते अधिक हैं, वहां सबसे अधिक निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने इस बात पर रोष जताया कि कुत्ते के हमले में बच्ची के जान गंवाने के बावजूद नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित जटौली गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि उनकी बेटी कनक मां ममता के साथ 28 अक्तूबर को गांव में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने बेटी पर हमला कर दिया था। आवारा कुत्ते के हमले में बच्ची लहूलुहान हो गई थी। परिजनों ने बच्ची का उपचार कराया था।
वहीं, 12 नवंबर को अधिक तबीयत खराब होने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सरधना रोड स्थित अस्पताल पहुंचे थे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन दिल्ली में भी चिकित्सकों ने उपचार से मना कर दिया। इसके बाद मेरठ लाते समय बच्ची की रास्ते में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें