फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पशु क्रूरता में ग्राम प्रधान का पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। पुलिस ने शुक्रवार को मवाना खुर्द की ग्राम प्रधान के पति शिव कुमार को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात के ग्रामीणों को बीते बृहस्पतिवार की शाम सूचना मिली थी कि झुनझुनी नहर पुल की तरफ से गोवंश से लदा कैंटर आ रहा है। इसमें लदे गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पाकर नहर पुल पर पहले से जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने गोवंश से लड़े कैंटर को रुकवाकर हंगामा किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मवाना खुर्द की ग्राम प्रधान के पति ने 11 लावारिस गोवंश की अनुमति मुजफ्फरनगर गोशाला में छोड़ने के लिए ले रखी है। कैंटर में कुछ पशु मृत अवस्था में मिले थे। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति शिवकुमार को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें