फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रसूलपुर मढ़ी में ग्राम प्रधान और पड़ोसियों में जमकर पथराव, छह घायल, गांव में पुलिस तैनात

Wed, 22 Jul 2026 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के रोहटा क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में ग्राम प्रधान और पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद पथराव हुआ। ग्राम प्रधान पति समेत छह लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
पथराव में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान और उसके पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान पति समेत करीब छह लोग घायल हो गए। कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का दावा किया है, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चबूतरा बनाने को लेकर कई माह से चल रहा था विवाद

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर मढ़ी गांव के ग्राम प्रधान दीपक और उनके पड़ोसी आशु के बीच घर के सामने चबूतरा बनाने को लेकर कई माह से विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। बुधवार सुबह इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद पथराव में बदल गया।

यह भी पढ़ें: CCSU दीक्षांत समारोह: राज्यपाल का युवाओं को संदेश-नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजन पर दें जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण भी घायल
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर कुछ ग्रामीण बीच-बचाव कराने पहुंचे, लेकिन उन्हें भी चोटें लग गईं। पथराव के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में ग्राम प्रधान पति दीपक, आशु, अंकुर, मनोज, हेम सिंह और विंकल समेत करीब छह लोग घायल हुए हैं। कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

तीन घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
सूचना मिलने पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा ले जाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को घर भेज दिया। वहीं मनोज, अंकुर और ग्राम प्रधान पति दीपक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।

क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें