फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी एग्रीकल्चर के परिणाम में विकास रहे प्रथम

Tue, 26 Aug 2025 10:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम में महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र विकास वर्मा ने 74.62 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र महानंद ने 73.74 अंकों के साथ द्वितीय और छात्र मोहम्मद अज़ीम अहमद ने 72.65 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। सफल छात्रों को कॉलेज के चेयरमैन डाॅ. प्रवीन मित्तल, कॉलेज के निदेशक डॉ. मोहित यादव ने कॉलेज प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. प्रवीन मित्तल ने कहा, यह परिणाम कॉलेज की उच्च गुणवत्ता और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। निदेशक ने कहा, छात्रों की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें