मवाना। सोमवार देर शाम गांव राफन में उधार के रुपये देने से मना करने पर नौकर ने मां बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।
गांव राफन निवासी सनी ने बताया कि तीन साल से गांव का एक युवक उनके यहां नौकरी कर रहा था फिलहाल उसको हटा दिया था और कहा था कि सीजन आने पर दोबारा रख लेगें। नौकर दो सौ रुपये मांगकर उधार ले गया बाद में फिर से शराब के लिए उधार मांगने आया तो उसको उधार पैसे देने से मना कर दिया। उस समय तो वह चला गया, कुछ देर बाद आया और किसी धारदार हथियार से उस पर और उसकी मां अनीता पर हमला कर घायल कर भाग गया। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद