फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी विकास उर्फ टिल्लर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना पुलिस व स्वॉट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में विनय हत्याकांड के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी विकास उर्फ टिल्लर को नेहरूनगर पुलिया मेरठ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, एक कारतूस व घटना में प्रयुक्त रॉयल इनफील्ड बाइक बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी सरधना भेजा गया है।
1 अगस्त को सरधना में लोकप्रिय रोड पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में विकास ने विनय के सिर में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी विकास व उसके साथी सोनू उर्फ निखिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती व एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें