फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर तीन औद्योगिक इकाइयां होंगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर तीन औद्योगिक इकाइयों को सील करने का आदेश जारी हुआ। ऊर्जा निगम अधिकारियों को भी तीनों इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से जनपद की तीन औद्योगिक इकाइयों में उड़नदस्ता भेजकर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान तीनों इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाया गया। जिस कारण वायु प्रदूषण होता मिला। बताया कि आयोग की ओर से 11 जुलाई को भोपा रोड मखियाली स्थित आरएस केमिकल और मखियाली में संचालित बजरंग एलम पर जांच की गई थी। जबकि 15 जुलाई को भोपा रोड स्थित मित्तल वेसल्स पर भी जांच की गई। बताया कि जांच के दौरान तीनों इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाया गया। जिस कारण क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी खराब होने की बात कही गई। आयोग की ओर से तीनों इकाइयों को सील करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें