संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास के प्रबंध समिति त्रिवर्षीय चुनाव में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। प्रत्येक पद पर एकल नामांकन पत्र होने और कोई भी नामांकन पत्र वापस नहीं होने के कारण निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें पांच पदाधिकारी और सात कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इनमें विजयपाल तोमर प्रबंधक और ओमपाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक रवींद्र यादव और चुनाव अधिकारी डॉ. बीपी सिंह की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन हुआ। डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस न लिए जाने और सभी पदों पर एकल नामांकन पत्र होने के कारण समस्त कार्यकारिणी का चयन निर्विरोध घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एकल नामांकन पत्र होने पर कार्यकारिणी समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जिसमें अध्यक्ष ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष महेश चंद, प्रबंधक विजयपाल सिंह तोमर, उपप्रबंधक शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष भारत प्रताप सिंह निर्वाचित किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीपाल सिंह, जीत सिंह, विनोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, दुष्यंत कुमार तोमर, ओमप्रकाश सिंह तोमर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास पर आयोजित प्रबंध समिति चुनाव में मौजूद कार्यकारिणी पदाधिकारी