रोहटा। पूठ गंग नहर पुल पर कांवड़ यात्रा की व्यवस्था का निरीक्षण करते एसपी देहात अभिजीत कुमार।
रोहटा। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार दोपहर एसपी देहात अभिजीत कुमार ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने जटपुरा, रोहटा सहित कांवड़ पटरी मार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग, चेकिंग व्यवस्था, यातायात संचालन और आपातकालीन इंतजामों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था और तैनाती की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान सीओ सरधना आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी पूजा पंवार समेत सभी चौकी प्रभारी, बीट प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।