फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में धूमधाम से मनी विजयदशमी, रावण के पुतलों का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को विजयदशमी पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस महापर्व पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में विशेष उत्साह दिखा। शाम ढलते ही नगर के मुख्य आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
भूड़ स्थित मैदान में भगवान श्री रामलीला कमेटी ने श्री राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया। प्रभु श्री राम के बाण से रावण वध का प्रसंग देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। इसके बाद, आतिशबाजी के बीच 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। गुड़ मंडी में श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी ने आधुनिक तकनीक से पर्दे पर रामलीला का मंचन किया। यहां दशहरा पर्व और रावण वध के प्रसंग को सुंदर ढंग से दिखाया गया। लीला के समापन के बाद 35 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के समीप स्थित मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने भी पर्दे के माध्यम से रामलीला का मंचन किया। यहां रावण वध के भावपूर्ण प्रदर्शन के बाद 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले के साथ मेघनाद का पुतला भी दहन किया गया। तीनों स्थानों पर पुतला दहन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। इससे विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें