मोहल्ला हीरालाल में विजिलेंस बिजली की टीम बिजली चोरी के मामले में मीटर की जांच करते हुए। (मवाना
मवाना। एमडी विद्युत निगम के निर्देश पर विजिलेंस की टीम और स्थानीय विद्युत अधिकारियों की टीम ने नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की। जिसमें टीम ने पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकडी। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि जिनके यहां बिजली चोरी मिली है, उनके खिलाफ कंकरखेडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस की टीम प्रभारी संजय सिंह व अवर अभियंता सी एस मोर्य के नेतृत्व में नगर में चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें टीम ने पांच स्थानों पर पांच व्यक्तियों द्वारा सीधे बिजली चोरी करते हुए पकडा। मोहल्ला हीरालाल निवासी बाल किशन, संजीव, आयुष्मान, अल्लामेहर और सर्राफा बाजार में अमित कुमार के यहां बिजली चोरी पकडी गई। इन सभी के खिलाफ कंकरखेडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद
मोहल्ला हीरालाल में विजिलेंस बिजली की टीम बिजली चोरी के मामले में मीटर की जांच करते हुए। (मवाना