संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और एमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।
विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 225 रनों का लक्ष्य एमएस के सामने रखा। टीम की ओर से अक्की सारण ने 95 गेंद का सामना करके 114 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी की तरफ से दिवित ने 3 विकेट और अक्की ने दो विकेट लिए। कुणाल और अर्णव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 15 रन से जीत प्राप्त की। प्लेयर ऑफ द मैच अक्की सारण को चुना गया। इस मौके पर कोच सुधीर सारण ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी।