फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गन्ना समिति चेयरमैन हस्तिनापुर विधायक के साथ जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री के नाम ज्ञापन देकर मवाना शुगर वर्कस द्वारा विगत वर्षों से लंबित गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की।
विज्ञापन

हस्तिनापुर भाजपा विधायक दिनेश खटीक के साथ गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मुलाकात कर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति से 240 गांव के लगभग पांच लाख किसान जुड़े हैं। यहां का कृषक 90 प्रतिशत भूमि पर गन्ने की खेती करता है। बकाया भुगतान अभी तक न होने से किसानों के बच्चों की फीस समय से जमा नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें स्कूल से निकाला जा रहा है। बैंकों तथा साहुकारों की देनदारी से परेशान किसान आत्महत्या की कगार पर हैं। बेटियों की शादी समय से समय से नहीं हो पा रही है। पत्र में मांग की है कि मवाना शुगर वक्र्स ने पैराई सत्र 2011-12 से वर्ष 2018-19 तक का गन्ना मूल्य जो चीनी मिलों द्वारा विलंब से दिया जा रहा है। उस पर देय ब्याज का भुगतान शीघ्र कराया जाए। जिससे क्षेत्र के किसानों को ऋण पर देय ब्याज से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव न पडे़। इस मौके पर कैलाश चंद, करतार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें