गांव सलाहपुर निवासी शुभम तमंचे से फायरिंग करता हुआ।
- फोटो : SARDANA
रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के सलाहपुर के दबंग युवक ने तमंचे से खुलेआम हवाई फायरिंग की। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलाहपुर गांव का शुभम पुत्र राकेश तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों ने थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस आरोपी को अभी भी गिरफ्तार नहीं पाई है। वहीं, दूसरी ओर लगातार सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग और हवाई फायरिंग की वीडियो अपलोड होने से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इससे पहले पूठखास गांव में प्रधान पुत्र व सरधना के गौरक्षक ने हवाई फायरिंग की बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके अपना रसूख दिखाया था।