फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा पर स्टंट और डायलॉगबाजी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
चलती ई रिक्शा पर वीडियो बनाते हुए युवक। (स्त्रोत सोशल मीडिया) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा की छत पर दो युवक खड़े होकर डांस करते व डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। जो सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाते युवक मवाना के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया का बुखार अब युवा पीढ़ी पर हदों को पार कर चुका है। अधिक व्यूज और लोकप्रियता पाने की होड़ में यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा की छत पर फटे कपड़ों में दो युवक खड़े हैं। जो चलती ई-रिक्शा पर डायलॉग बोलते जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा युवकों की तलाश में लगे हैं। पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें