फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसबीआई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों की समस्या का किया जाए समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 25 और 26 मई को हड़ताल पर जाएंगे।

एसबीआईएसए के उपमहासचिव एवं मेरठ मंडल सचिव सचिन सिरोही ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से मांग लंबित चल रही है। इन मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को कई बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में संदेश वाहक एवं सशस्त्र गार्डों की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प, वर्ष 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के इंटर सर्किल ट्रांसफर, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बंद करने तथा पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती शामिल हैं। प्रदर्शन में गगेश गुप्ता, अवधेश, नेमपाल, रामेश, कंवरपाल, टोनी, रोहित और सुनील रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें