फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन, भरे मंडप में कर डाली ऐसी हरकत, अब ढूंढ रही पुलिस

Mon, 29 Aug 2022 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस दोनों को ढूंढ रही है। दरअसल, जोश-जोश में होश खो बैठे दूल्हा-दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
शादी में हर्ष फायरिंग करते दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर में दूल्हा और दुल्हन का हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा अपने दोस्त के हथियार से दुल्हन के साथ फायरिंग कर रहा है। हर्ष फायरिंग का यह वीडियो 'लव यू मेरी जान' लिखकर स्टेटस पर डाला गया है। वीडियो वायरल होने के बाद टीपीनगर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक की शादी पांच महीने पहले हुई थी। शादी में वरमाला होने के बाद फोटो सेशन चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का दोस्त आया और पिस्टल हाथ में देकर दुल्हन के साथ दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की। चार अन्य लोग भी वीडियो में दिख दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल बोले- अब एकजुट होने का समय, की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो कुछ समय पुराना बताकर शिकायत लेकर कुछ लोग टीपी नगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध, इसके बारे में लोगों के पास कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। जांच में एक टीम लगा दी है। इंस्पेक्टर टीपी नगर संत शरण सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें