फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीआरपीएफ के जवान की पत्नी का नहाते समय वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान की पत्नी का इलेक्ट्रिशियन ने वीडियो बना लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपी और उसके साथी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला के पति की पोस्टिंग वर्तमान में असम में है। कुछ दिन पहले घर में बिजली के काम के लिए गांव निवासी इलेक्ट्रिशियन मनोज कुमार को बुलाया गया था। काम खत्म करने के बाद वह जाने का बहाना करके घर में ही छिप गया। महिला नहाने चली गई। इलेक्ट्रिशियन ने उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली। महिला को शक हुआ तो बाथरूम से बाहर आई तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने इसकी जानकारी सास-ससुर और पति को दी। आरोपी को महिला के ससुर ने बहाने से फिर घर बुलाया।
आरोप है कि उससे वीडियो बनाने के बारे में पूछा तो वह हाथापाई करने लगा। इस दौरान आरोपी का मोबाइल गिर गया। महिला ने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि इससे पहले भी उनके घर बिजली ठीक करने आने के दौरान भी आरोपी ने उसका वीडियो बनाया था। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बाद से घर से बाहर जाते समय अज्ञात लोग महिला का पीछा कर रहे हैं। रात में घर के दरवाजे पीटे जा रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व महिला पति के साथ पूर्वजों की स्मृति में जल चढ़ाने खेत की ओर जा रही थी। तभी बाइक पर कुछ लोग बाइक पर आए और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें