फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का वीडियो वायरल, पीड़ित अंसारी ने एसडीएम को बताया पूरा मामला, कार्रवाई की मांग

Thu, 23 Jan 2020 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कैमरे में कैद लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तहसील नजीबाबाद के एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बनाने वाले ने एसडीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि भूमि संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के नाम पर उससे सुविधा शुल्क लिया गया। 

विज्ञापन


नगर के हर्सवाड़ा निवासी रिहान अंसारी ने बृहस्पतिवार को एसडीएम संगीता से मुलाकात की। आरोप लगाया कि लेखपाल एचसी सैनी ने ग्राम समाज की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया। रिहान ने बताया कि उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन से ही बना लिया था। एसडीएम को शिकायत पत्र देकर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम संगीता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लेखपाल एचसी सैनी का कहना है कि रिहान आदि ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। हाल ही में अवैध कब्जा हटवाया गया, जिस कारण युवक इस तरह के भ्रामक आरोप लगा रहा है। परिवार में बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम के समय का पुराना वीडियो वायरल कर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें