गंगानगर। इंचौली थाना पुलिस ने यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। महिला ने अपने साथ हुई घटना के थाने में लिखित बयान दिए। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और आरोपों की गहन जांच की जा रही है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के हर पहलू को परख रही है। मवाना रोड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर दी थी। महिला ने एसएसपी के समक्ष भी अपनी शिकायत रखी थी। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को इंचौली पुलिस ने शादाब जकाती, उसकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म आदि धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद