फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म

Fri, 24 May 2024 03:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता सीएचसी में दर्द से कराहती रही लेकिन अफसरों का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान पीड़िता ने खुले परिसर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। सीएचसी सरधना परिसर में एक गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता दर्द से कराहती रही। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी आराम से सोते रहे। जिसके चलते दुष्कर्म पीड़िता ने खुले परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


वहीं, खून से लथपथ दुष्कर्म पीड़िता के दर्द से किसी का दिल नहीं पसीजा। किशोरी की हालत बिगड़ने पर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का विरोध किया। साथ ही इस बड़ी लापरवाही से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ माह की दुष्कर्म पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। सभी कर्मचारी एसी के कमरों में आराम से सोते रहे। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता को कई घंटे बाद भर्ती कराया गया और फिर वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि आरोपी पिछले कई माह से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें