फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विहिप-बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने भगवा पताका दिखाकर किया। इससे पूर्व भारत माता और भगवान श्रीराम की आरती एवं पूजन संपन्न हुआ। शबरी और केवट की झांकियों से समानता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में रामभक्तों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भगवा ध्वज लेकर चल रहे श्रद्धालुओं के जय श्रीराम, हर-हर महादेव और भारत माता की जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा बालाजी मंदिर सदर से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर, डीएन चौपाल, भारत माता चौक आबूलेन, हनुमान चौक सदर, औघड़नाथ मंदिर होते हुए हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा का कई जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बाबा बर्फानी, भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी के मनमोहक एवं रौद्र रूप का सजीव चित्रण किया गया। झांकियों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य वक्ता मुकेश खांडेकर ने समाज की एकता और समरसता पर जोर दिया। उन्होंने शबरी और केवट प्रसंगों का उल्लेख करते हुए समानता, विनम्रता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सच्चा राष्ट्र निर्माण तभी संभव है जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान और गौरव के साथ खड़ा हो। उन्होंने आह्वान किया कि समाज में भेदभाव की भावना को त्यागकर आपसी सहयोग और सद्भाव से कार्य किया जाए। एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रांत संयोजक निमेश वशिष्ठ, विभाग मंत्री सुधीर, द्विविभाग संगठन मंत्री अनूप, महानगर अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन, महानगर मंत्री पवन कश्यप, संगठन मंत्री विनय प्रकाश, महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, संजीव अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, विशाल धानक, चंदन यादव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें