मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। मेरठ-दिल्ली रोड पर टीपीनगर से मोहिद्दीनपुर तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रधानमंत्री की जनसभा में जाने वाले लोगों को कार्यक्रम शुरू होने से लगभग डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। शाम को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब तक जनसभा में आए लोग वापस नहीं लौट जाते तब तक रूट प्लान जारी रहेगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। कुछ मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। -राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी यातायात