जानी गंगनहर पुल पर जाम में फंसे वाहन
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर शुक्रवार शाम जाम लग गया। थोड़ी ही देेर में चौराहे के चारों ओर दूर तक लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में सर्दी में भी पुलिस को पसीना आ गया। देर शाम जाकर जाम खुल पाया, जिसके बाद राहत मिल सकी।
मेरठ-बागपत कावंड मार्ग चौराहे पर जानी गंगनहर पुल पर शुक्रवार शाम जाम लग गया। जिसका कारण कांवड़ मार्ग पर चलने वाले गन्ने से भरे ट्रक और अन्य भारी वाहन बने। थोड़ी ही देर में मार्ग के चारों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानी पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लाइन तोड़ कर जाम में आगे निकलने की होड़ में जाम और भयंकर लग गया। इस दौरान जाम खुलवा रहे पुलिस कर्मियों की गलत दिशा में आए वाहन चालकों से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने मेरठ-बागपत मार्ग का यातायात रोककर कांवड़ मार्ग पर लगा जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।