फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: राष्ट्रगान के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर थम गए वाहन, गाड़ी से उतरे लोग

Mon, 15 Aug 2022 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/मोदीपुरम

सार

मेरठ में राष्ट्रगान के लिए ठीक 10:00 बजे लोग खुद ही हाईवे पर पहुंच गए और राष्ट्रगान में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन
राष्ट्रगान के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर थमे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगान के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। राष्ट्रगान की धुन बजी तो वाहन स्वामी गाड़ी से नीचे उतर गए और जो जहां खड़े थे वहीं राष्ट्रगान में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


52 सेकंड के राष्ट्रगान के लिए ठीक 10:00 बजे लोग खुद ही हाईवे पर पहुंच गए और राष्ट्रगान में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। राष्ट्रगान में अंकुर मुखिया, विक्रांत अहलावत, समीर चौहान, सतिंदर भराला, संदीप पलहेड़ा, विक्रांत ढाका, देवेंद्र चौहान, प्रदीप पलाड़ा, गुलजार अहमद, ओम सिंह राणा, रितेश शर्मा, डॉक्टर आर सेगर, अंकुर कुसेड़ी, मनु, लाल सिंह समेत सामाजिक संगठन और विभिन्न पार्टियों के नेता व पुलिस के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें