फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडपों के बाहर वाहनों के चालान न किए जाएं : विपुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। शादियों के सीजन में मेरठ पुलिस की सख्ती से मंडप संचालक परेशान हैं। पिछले दो दिनों से शादी समारोह में आए बरातियों व मेहमानों के वाहनों के बाहर सड़क किनारे खड़े होने पर लगातार चालान काटे जा रहे हैं। ऐसे मामलों पर मंडप संचालकों ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चढ़त और आतिशबाजी जाम का प्रमुख कारण है। शादी समारोह में आने वाले वाहनों के अनावश्यक चालान न किए जाएं।
मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल सिंगल ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में शादियों का पीक सीजन होता है। प्रतिदिन शहर के विभिन्न मंडपों और अन्य सभागारों में दर्जनों कार्यक्रम होते हैं। मंडप संचालक पहले से पार्किंग, सिक्योरिटी गार्ड और वैकल्पिक जगहों का इंतजाम करते हैं लेकिन बारातियों की संख्या का अंदाजा लगाना संभव नहीं होता। फिर भी अधिकांश वाहन व्यवस्थित खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क पर जाम मंडपों के बाहर खड़े वाहनों के कारण नहीं बल्कि सड़क पर चढ़त, आतिशबाजी, नो एंट्री में वाहनों का आवागमन सहित अन्य कारण होते हैं। इसके बावजूद मंडपों को निशाना बनाया जा रहा है। डीआईजी व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जनभावनाओं को देखते हुए चालान संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की। मंडप संचालकों ने कहा कि शहर में दिन और रात के जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन, व्यापार मंडल, मंडप संचालक और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त कमेटी गठित की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि समारोह स्थलों की जांच कर कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें