फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा की योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन, फरवरी में होगा प्लॉट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं के दूसरे चरण में भूमि मुद्रीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस चरण में लगभग 22 हेक्टेयर क्षेत्र में 927 नए प्लॉट विकसित किए गए हैं और उनका लेआउट तैयार है। प्राधिकरण ने इन प्लॉटों पर लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। दिसंबर में इनका निस्तारण होने के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले प्रथम चरण के प्लॉट इसी वर्ष फरवरी में ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

गंगानगर, लोहिया नगर, वेद व्यसपुरी, शताब्दी नगर, मेजर ध्यानचंद नगर, पल्लवपुरम, मंगल पांडे नगर, श्रद्धापुरी और सैनिक विहार जैसी योजनाओं में पहले दूरसंचार, चारागाह, पोस्ट ऑफिस इत्यादि के लिए निर्धारित भूमि अब उपयोग में नहीं है। इसी भूमि को मोनेटाइज कर प्लॉट तैयार किए गए हैं। कुल 927 प्लॉटों में से 782 प्लॉट मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस, अल्प आय वर्ग के लिए 101 तथा व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 71 प्लॉट शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग होम के लिए पांच, पेट्रोल पंप के लिए एक और कम्युनिटी सेंटर के लिए एक प्लॉट प्रस्तावित है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना के अनुसार, लैंड मोनेटाइजेशन के दूसरे चरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें