फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घंटाघर की ओर से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से जाएंगे रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
सुनील कैथवास..... रेलवे रोड चौराहा हुआ वन वे
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित घंटाघर चौराहे को जाम मुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत घंटाघर की ओर से वाहन सीधे रेलवे स्टेशन की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ईदगाह चौराहे से जैन मंदिर होते हुए रेलवे रोड पर जाएंगे। बेगमपुल की ओर से रेलवे रोड पर आने वाले वाहन भी इससे प्रभावित होंगे। सोमवार को रिहर्सल के बाद इस रूट प्लान को लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

घंटाघर चौराहे पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण दिन में कई बार जाम लगता है। इससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शहर को जाम मुक्त बनाने के अभियान के मद्देनजर यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। यातायात निरीक्षक विनय कुमार शाही ने बताया कि घंटाघर की ओर से रेलवे रोड पर जाने पर सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन वाहनों को चौराहे से दिल्ली रोड पर ईदगाह चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
ईदगाह चौराहे से जैन मंदिर होते हुए रेलवे रोड पर जाएंगे। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन रेलवे रोड पर चलेंगे। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन रेलवे रोड से स्टेशन जा सकेंगे। सोमवार सुबह आठ बजे से 11 बजे तक यातायात पुलिस ने रिहर्सल कर नया प्लान लागू किया। हालांकि इससे ईदगाह चौराहे पर यातायात धीमा हो गया है। यहां जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें