फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सब्जी विक्रेता पर किया हमला, साथी को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सब्जी बेचकर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। मखदूमपुर अड्डे के पास मोटरसाइकिल सवार दबंगों ने युवक को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले के दौरान मुख्य आरोपी ने पीड़ित की उंगली दांतों से चबा डाली। बचाने आए युवक के साथ भी मारपीट की।
मोहल्ला हीरालाल निकट तहसील निवासी अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। दोपहर के समय जब वह मखदूमपुर अड्डे पर पहुंचा, तभी मोहल्ला हीरालाल निवासी आरोपी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मोनू ने उसका हाथ अपने मुंह में दबाकर उंगली बुरी तरह चबा डाली। आरोपियों के पास चाकू और तमंचा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले का अर्जुन उसे बचाने आया तो दबंगों ने उस पर भी डंडे से हमला कर दिया। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से डॉक्टरी परीक्षण कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें