अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत मंगलवार शाम भैंसाली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान देश की रक्षा के लिए सीमा पर जान देने वाले वीर सैनिकों की शहादत के किस्से सुनकर हर आंख नम हो गई। कार्यक्रम में कैच मसाले की तरफ से कंपनी के उत्पाद देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कारगिल के युद्ध में देश के लिए कितने ही नौजवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वे शहीद हो गए इस खातिर कि भारत माता की रक्षा कर सकें। देश के करोड़ों देशवासी सुरक्षित रह सकें। कोई चंद महीने के लाल को पत्नी की गोद में छोड़कर चला गया सीमा पर लहू बहाने तो किसी की मां कहती रह गई...बेटा सेहरा बांध ले। इन वीर शहीदों के साथ ही वीर हैं वे महान नारियां, जिन्होंने देश के लिए अपने सुहाग का बलिदान कर दिया।
अमर उजाला की तरफ से भैंसाली मैदान में इन सभी वीर नारियों-शहीद परिवारों को मुख्यअतिथि डिफेंस एस्टेट ऑफिसर (डीईओ) भावना सिंह और विशिष्ट अतिथि आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस भावुक क्षण में पंडाल में मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। मुख्य अतिथि डीईओ भावना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से शहीदों के बलिदान के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी होती है। अमर उजाला का ये प्रयास बेहद सकारात्मक है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया ने कहा कि शहीद परिवारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का ये क्षण बहुत भावुक था। देश के लिए न्योछावर होने वाले जवानों के परिवारों को वे सैल्यूट करती हैं। वीर नारियों के सम्मान के दौरान ट्रेमो एंजिल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। इस मौके पर देशभक्ति गीत पर तान्या डांस एकेडमी की दो छात्राओं अनीसिया और आन्या ने डांस की प्रस्तुति दी।
इन्होंने किया दीप प्रज्जवलन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीईओ भावना सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सिंह, कैच मसाले के मार्केटिंग हेड इंडिया आशीष सिंह, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान, बसपा नेता शहाजहां सैफी ने दीप प्रज्जवलन कर की।
इन वीरांगनाओं का हुआ सम्मान
कारगिल में शहीद हुए हस्तिनापुर के ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव की पत्नी उर्मिला देवी, जैदी फार्म निवासी शहीद जुबैर अहमद की पत्नी इमराना खातून, कंकरखेड़ा के तेज विहार निवासी हवलदार यशवीर सिंह की पत्नी मुनेश देवी, कंकरखेड़ा निवासी शहीद लांस नायक सत्यपाल सिंह की पत्नी बबीता देवी, बुढ़ाना शामली की शबनम बानो, मुजफ्फरनगर के शहीद बच्चन सिंह की पत्नी कामेश बाला, मुजफ्फरनगर निवासी शहीद सतीश कुमार की पत्नी विमलेश, मुजफ्फरनगर से शहीद अंबरेशपाल के बेटे निखिल और भाई नेत्रपाल सम्मान लेने पहुंचे। शहीद मेजर मनोज तलवार के परिजन किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए।
कैच मसाले ने सेफ को किया सम्मानित
कैच मसाले की तरफ से वीरांगनों को कंपनी के उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के कई नामचीन होटलों के सेफ को भी सम्मानित किया। इस मौके पर कैच मसाले की तरफ से मार्केटिंग हेड इंडिया आशीष सिंह, नीरज चौधरी मार्केटिंग एटीएल हेड, उपकार शर्मा सेल्स हेड वेस्टर्न यूपी, डिस्ट्रीब्यूटर जुगल किशोर, अमित गोयल, कमल अग्रवाल, शशांक बिंदल शामिल रहे।
ये रहे शामिल
आयोजन में कैविट्स लेडिज क्लब से डॉ. कविता जैन, निशी मित्तल, ममता, सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे, अपूर्वा श्रीवास्तव, मीनाक्षी कौशल, राजेश अंधेरा, आतिर रिजवी, संगीता दोहरे, योगी आशीष शर्मा, व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल, रजनीश कौशल आदि शामिल रहे।