फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल में जज्बा और जुबां पर जयघोष, शहर में गूंजा 'मां तुझे प्रणाम'

Wed, 15 Aug 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ के 10वें आयोजन में मंगलवार को निकाली गई एकता बाइक रैली ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व एकता का संदेश दिया। ता रैली जहां-जहां से गुजरी लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देश भक्ति गीत और भारत मां के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। पूरा शहर देश भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
विज्ञापन


मोहकमपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने एकता बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा सैकड़ों युवकों के साथ रैली का नेतृत्व कर रहे थे। आगे-आगे ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर, ट्रैमो बाइकों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पीछे हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों युवा। रैली में शामिल सभी युवाओं में देश भक्ति का जोश देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय और मां तुझे प्रणाम के जयघोष से ने लोगों में जोश भर दिया।
अमर उजाला से शुरू होकर एकता रैली दिल्ली रोड टीपीनगर गेट, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, छतरी वाला पीर, खैरनगर चौराहा, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, गढ़ रोड  गांधी आश्रम चौराहा, सोहराब गेट बस अडडा, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट होते हुए शास्त्रीनगर से पीवीएस मॉल पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अमर उजाला देता है देशभक्ति का पैगाम 
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अभिनव कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम की प्रशंसा में कहा कि अमर उजाला प्रतिवर्ष मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम से पूरे देश में देशभक्ति का संदेश देता है। जो बेहद ही सराहनीय है। देश के युवाओं को जहां देश की आजादी की याद ताजा होती है। वहीं देशभक्ति का जज्बा भी जागता है। मेरठ की क्रांतिकारी धरा पर अमर उजाला ने देशभक्ति का इतिहास रचने का काम किया है।

गूंज रहा है मां तुझे प्रणाम
विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरा से अमर उजाला ने जगायी देशभक्ति की अलख एक सराहनीय कदम है। पूरे वर्ष मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास की जनता मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले कार्यक्रमों को भूल नहीं पाती है। विधायक ने कहा कि एकता रैली हमें एक सूत्र में पिरोकर देशभक्ति का जज्बा जगाती है।

 ट्रैफिक पुलिस का अनुशासन
 एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस का अनुशासन भी देखने को मिला। टीआई सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित, टीएसआई नदीम खान जहां यातायात व्यवस्था संभालते रहे। वहीं टीपीनगर इंस्पेक्टर, एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता, इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह, एसओ मेडिकल ने अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनाई। 

यह रहे मौजूद 
भाजपा नेता अरुण वशिष्ठ, रजनीश कौशल, पार्षद मनोज वर्मा, कपिल गुप्ता, तुषार गुप्ता, रोमी रस्तोगी, अनूप राजपूत, अर्पित भारद्वाज, अनुज राजपूत, नीरज निषाद, विमल निषाद, भरपूर, सौरभ निषाद, नन्नू भटीपुरा, रमेश लोधी, विनय निषाद, सुशील लोधी, विजय लोधी, कल्लू, विकास केन, विकास, नवजीत भाटिया, अतुल खुराना, सोनू दत्त शर्मा, रिषभ भारद्वाज, कार्तिक दत्त शर्मा, तुषार गुप्ता, राकेश प्रजापति, मोहित कौशिक, अंकित दत्त शर्मा, नीरज रावत, राजन, नितिन बच्चन, नितिन रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, हिरदेश कुमार, पिंते, कोको, कृष्ण सैनी, मोनू, हरिकिशन लोधी, मनोज परतापुर, विनोद गोलाबढ़, कार्तिक पाराशर। वहीं सैफी संघर्ष समिति से अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, स्वालीन सैफी, डा. फारुख, जाने आलम, आबिद लक्की, रईस अहमद, हाजी जावेद, अमित ठाकुर, राजू सरदारजी, हाजी अशफाक, जुल्फिकार सैफी, नसीब सैफी।
 
मिष्ठान व पुष्प से स्वागत
भगत सिंह मार्केट के सामने आलोक गर्ग, मुकेश गुप्ता, प्रवीण वाधवा, शम्मी, सागर, खरबंदा, सोमेंद्र अरोड़ा ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। गढ़ रोड पर मनोज वर्मा, कपिल गुप्ता, आशीष बंसल, कपिल शर्मा, आशीष सिसौदिया, धर्मेंद्र, शैलेंद्र चौहान, राकेश गोस्वामी, मयंक कौशिक, राहुल कोरी ने पुष्प वर्षा करते हुए मिष्ठान बांटा। सेंट्रल मार्केट में बाबूलाल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, चिराग गुप्ता, मोहम्मद आलम ने सेंट्रल मार्केट में कैलाश डेयरी के सामने जितेंद्र अग्रवाल ने स्वागत किया। बुढ़ाना गेट पर मयूर अग्रवाल, हर्षित, अंबुज, लवी, लोकेश, अनंत, सचिन रस्तोगी और नितिन रस्तोगी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें