फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिस फ्रेशर वर्णिका, मिस्टर फ्रेशर हिमांशु बने

विज्ञापन
मोदीपुरम - कॉलेज ऑफ एप्लाइड में फ्रेशर पार्टी का किया गया आयोजन।
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में बुधवार को नवीन सत्र में प्रवेशित छात्र छात्राओं के स्वागत के लिए वरिष्ठ छात्रों ने फ्रेशर्स-डे का आयोजन किया गया। कैश कॉलेज की अनुशासन समिति का शपथ ग्रहण समारोह किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, डायरेक्टर डॉ. एसके गर्ग, कोर्डिनेटर एकेडमिक डॉ. ललित कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. एसके गर्ग ने नवीन छात्रों को कॉलेज के नियमों में रहते हुए ईमानदारी से लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्नातक, परास्नातक छात्र छात्राओं का परिचय सत्र चला। बीबीए व बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कॉलेज की अनुशासन समिति का शपथ ग्रहण कराया गया, जिसमें विशाल चौहान हेड बॉय, अंशिका बंसल को हेड गर्ल, अमन यादव को वाइस हेड बॉय तथा नैना तोमर को वाइस हेड गर्ल बनाया गया। चारों हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन और सभी विभागों के प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से विभिन्नता में एकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने पंजाबी डांस की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मिस फ्रेशर वर्णिका, मिस्टर फ्रेशर हिमांशु, मिस पर्सनेल्टी इशू नागर, मिस्टर पर्सनल्टी लव, मिस फेशनिष्ट उन्नति, मिस्टर फेशनिष्ट यश को चुना गया। इस दौरान प्रो. यज्ञेशी शर्मा, इन्शा, चिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें