मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग और इनोवेशन काउंसिल में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय उद्यमिता के लिए वित्तीय चुनौतियां और अवसर रहा। अतिथि वक्ता, वित्तीय प्रशिक्षक अर्चना शर्मा ने छात्राओं को व्यापार और वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आवश्यकताओं और जरूरतों में संतुलन होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम की संयोजक बिन्नी कांटीवाल रहीं। प्राचार्या निवेदिता मालिक ने अहम जानकारी दी। कार्यक्रम में कौशल विकास सेल की इंचार्ज प्रो. नीना बत्रा, डॉ. गीता, प्रो. ममता उपाध्याय, प्रो. छाया, डॉ. शैलजा, बिन्नी कांतिवाल, इशिता गोयल, हफसा खान, गीतिका कथूरिया, मेघना और कृतिका शर्मा एवं निकिता शर्मा मौजूद रहीं। चित्रकला विभाग में चित्रकला प्रदर्शनी सर्कल्स ऑफ इंडियन कल्चर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ चित्रकला विभाग अध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी और राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. बबीता मांझी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रदर्शनी में बोर्ड पर आकृतियां व चित्र सृजित किए गए। छात्राओं ने मंडला आर्ट के साथ-साथ कलमकारी, मधुबनी, गोंड कला आदि कलाओं से प्रेरणा लेकर सृजन किया। प्रदर्शनी में विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. नाजिमा इरफान, डॉ. हिना यादव का सहयोग रहा। प्रदर्शनी में वंशिका गुप्ता, मुस्कान, काजल, चंचल और आशी आदि छात्राओं की कलाकृतियां प्रदर्शित की।