फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री भक्तांबर दीपदान उत्सव का भव्य आयोजन

विज्ञापन
सरधना। पांडुकशिला पर विद्योदय तीर्थ परिसर में श्री भक्तांबर दीपदान उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। 
विज्ञापन
सरधना। संत शिरोमणि युगश्रेष्ठ आचार्य 108 विद्यासागर महा मुनिराज के शिष्य मुनि श्री 108 निश्चित सागर महाराज के पावन सान्निध्य में दीपदान उत्सव हुआ। पांडुकशिला रोड स्थित विद्योदय तीर्थ परिसर में आध्यात्मिक, जीवन भर के पापों के प्रक्षालन एवं स्वाभाविक संभावों के समन्वय के लिए श्री भक्तांबर दीपदान उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया गया, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मुल्हेड़ा, शामली, कैराना एवं मेरठ से आए गुरु भक्तों ने मुनि के चरणों में श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्योदय वर्षायोग समिति द्वारा बाहर से आए सभी गुरु भक्तों का पारंपरिक रूप से पटका उड़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर वर्षायोग कमेटी के अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री अनुज जैन, मंत्री सौरभ जैन, अनिल जैन, ऋषभ जैन, अरिहंत जैन, अंकुश जैन, राजीव जैन, कमल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें