फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला जिला अस्पताल में गूंजा वंदे मातरम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम का गायन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मचारी, महिला स्टाफ और तीमारदार शामिल रहे।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर सात से 14 नवंबर तक यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना और समाज में एकता संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और हमारा स्वतंत्रता संग्राम की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को प्रेरणा देते हैं। राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर डॉ. योगिता ने भी वंदे मातरम का महत्व बताया। इस दौरान यह भी संकल्प दिलाया गया कि हर मरीज को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सफाईकर्मियों को स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें