माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर कमलानगर में रात्रि आठ बजे दीक्षार्थी सुभाष चंद जैन की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। दीक्षार्थी सुभाष चंद्र जैन मूल रूप से ग्राम मुल्हेड़ा के रहने वाले हैं। इनकी दीक्षा आचार्य सुयश सागर महाराज द्वारा 28 फरवरी 2026 को संपन्न होगी। आचार्य सुयश सागर महाराज दीक्षार्थी के गृहस्थ अवस्था के छोटे भाई हैं। कमला नगर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने गोद भराई का कार्य संपन्न कराया।
दीक्षार्थी सुभाष चंद्र जैन ने कहा कि दीक्षा से हम मोक्ष मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पांच दिसंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ की पत्रिका का भी विमोचन किया गया। पत्रिका का विमोचन दीक्षार्थी सुभाष चंद्र जैन, राकेश, प्रदीप, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में संजय जैन, कलश, अभिनव, अजय, आलोक, विपिन, संजीव रहे।